{"_id":"59c934924f1c1b9d538b459e","slug":"150635845814-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी बांध की झील में डूबा एक युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिहरी बांध की झील में डूबा एक युवक
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। चांटी-डोबरा पुल के समीप एक युवक टिहरी झील में डूब गया। युवक कोे ढूंढने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
सोमवार को थौलधार ब्लॉक के सौड़ उप्पू गांव के चार युवक घूमने के लिए चांटी-डोबरा गए हुए थे। शाम चार बजे के लगभग चारों झील किनारे नहाने चले गए। इस दौरान सौड़ उप्पू गांव निवासी रणवीर सिंह राणा (28) पुत्र फते सिंह राणा झील में डूब गया। उसके साथी युवकों की सूचना पर झील में नाव चलाने वाले तथा कोतवाली प्रभारी भास्कर थपलियाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम साढ़ेे छह बजे तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया और अंधेरा होने के कारण पुलिस ने सर्च अभियान बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार झील में डूबा युवक दिल्ली के एक होटल में काम करता था, लेकिन छह माह से वह घर पर ही रह रहा था। ब्यूरो