फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   छेडख़ानी का विरोध करने पर लड़की को पत्थर से मारा

छेडख़ानी का विरोध करने पर लड़की को पत्थर से मारा

Sat, 19 Aug 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
छेडख़ानी का विरोध करने पर लड़की को पत्थर से मारा
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजस्व क्षेत्र गजा बाजार के पास छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने युवती कोे पहले तो सड़क से नीचे खेत में फेंक दिया और फिर पत्थर मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। गजा पीएचसी में मरहम पट्टी के बाद जब घायल को हायर सेंटर ले जाने के लिए 108 सेवा की मदद मांगी गई तो मदद नहीं मिली। इसके बाद युवती को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी युवक को नरेंद्र नगर के पास हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह पीड़ित युवती घर से बाजार सिलाई सीखने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे कनखल हरिद्वार निवासी किशोर जोशी (22) ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर पहले से उसने युवती को सड़क से नीचे खेत में फेंक दिया और उसके बाद पत्थरों से हमला कर दिया। इससे युवती के सिर, आंख के ऊपर और हाथ पर गहरा घाव बन गया। बुरी तरह से घायल युवती के शोर मचाने पर आरोपी वहां से जा रही बस में बैठकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने युवती की गजा पीएचसी में मरहम पट्टी कराई और निजी वाहन से नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच, स्थानीय लोगों के बताए हुलिए पर राजस्व पुलिस ने सभी थाना चौकियों को सूचना दी और एसओ आरके सकलानी ने नरेंद्रनगर में बस से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। राजस्व उपनिरीक्षक सिंगरूप सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी युवक पहले बाल सुधार गृह रोशनाबाद में था। वहां से बाहर निकलने के बाद पुलिस में कार्यरत पाली का एक युवक उसे कुछ माह पहले ही गजा लेकर आया था। कई दिनों तक गायब रहने पर शुक्रवार को वह सिपाही के घर कपड़े लेने आया था। शनिवार सुबह वह अपने कपड़े लेकर जा रहा था कि बाजार के पास वह उक्त युवती से छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed