फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Create panic pile Guldar

दहशत बना गुलदार ढेर

Sun, 24 Jul 2016 08:24 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
अमर उजाला/नई टिहरी। Updated Sun, 24 Jul 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
Create panic pile Guldar
गुलदार - फोटो : amarujala

जाखणीधार के म्यूंडा में दहशत का पर्याय बने गुलदार शनिवार देर रात गोली का शिकार हो गया। एक बालिका को निवाला बनाने और दूसरी को घायल करने वाला गुलदार शूटर गंभीर सिंह भंडारी की गोली का निशाना बना। वह चौंड़ गांव में मारा गया। जबकि दूसरी ओर, नंदगांव और छोलगांव में गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। नंदगांव में गुलदार महिला पर हमला कर कमरे में घुस गया।

विज्ञापन

 

म्यूड़ा गांव में गुलदार ने 19 जुलाई को अनुष्का पुत्री दिनेश कुमाईं को घर से उठाकर निवाला बना दिया था, जबकि 22 जुलाई को गांव की ही साक्षी पुत्री सुरेश पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।  वन विभाग ने 23 जुलाई को म्यूंड़ा में पौखाल से बुलाए गए शूटर गंभीर सिंह को मौके पर तैनात किया था। इस बीच म्यूंडा से करीब पांच किमी दूर चौंडगांव में गुलदार कमल लाल खत्री एवं मोहन लाल के घर से कुत्ते को उठाकर ले गया। दोनों ग्रामीणों ने गुलदार का पीछा कर बमुश्किल कुत्ते को छुड़ाया। तब म्यूंडा गांव में तैनात शूटर एवं वन विभाग के कर्मियों को गांव बुलाया गया। शूटर भंडारी ने रात करीब 11 बजे गुलदार को मार गिराया। मौके पर पहुंचे विधायक विक्रम नेगी ने शूटर गंभीर सिंह को 21 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। साथ ही मृतक बालिका के परिजनों एवं घायल के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रधान आशा देवी, रेंज अधिकारी शरत नेगी, चक्रधर भद्री, हुकम सिंह अग्निहोत्री, प्रेमदत्त थपलियाल, प्यारे उनियाल, अजयपाल पंवार, केदार रावत, फते सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन


दूसरी ओर गुलदार ने रविवार सुबह 11 बजे छोलगांव निवासी जसोदा देवी(40) पत्नी सोहन सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव में भर्ती कराया गया है, जबकि दोपहर 12 बजे नंदगांव में घर के छज्जे में सो रही बुद्धा देवी (45) पत्नी हर्षमणी थपलियाल पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर गुलदार कमरे में घुस गया। ग्रामीणों ने दरवाजा बंद कर गुलदार को भीतर कैद कर दिया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन कर्मियों को खरीखोटी सुनाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने गुलदार को मौके पर मारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलदार को पकड़ने के लिए वन कर्मी पिंजरा लगा दिया है। ग्रामीण गुलदार को मौके पर ही मारने की मांग कर रहे हैं।
-आरपी मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed