{"_id":"678bf84537a4e83882088a47","slug":"counting-of-votes-will-be-done-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-tehri-news-c-5-1-drn1031-597773-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना
विज्ञापन
Iनगर निकाय के चुनाव की मतगणना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यह प्रथम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद एक और प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्मिक इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर लें।
I
Iमतगणना स्थल पर रिकॉर्डिंग के लिए वीडियोग्राफर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया धैर्यपूर्वक नियमानुसार निष्पक्ष संपादित करें। मास्टर ट्रेनर सीईओ एसपी सेमवाल, डीपीआरओ एमएम खान और डायट प्राचार्य दीपक रतूड़ी ने मतगणना कार्मिकों को सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। मतगणना स्थल पर कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ले जाना और धूम्रपान करना वर्जित है।I
Iआरओ द्वारा मतगणना शुरू होने से पूर्व आरपी एक्ट की धारा 128 को पढ़कर सुनाया जाएगा। मतगणना हेतु प्रत्येक मतगणना टेबल पर 01 गणना पर्यवेक्षक और तीन गणना सहायक लगाए गए हैं। इस मौके पर डीडीओ मो. असलम, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, अपूर्वा सिंह और संदीप कुमार आदि मौजूद थे।I