{"_id":"5f9c29b78ebc3e9bc03f5abd","slug":"correspondence-to-increase-the-time-of-movement-over-the-dam-new-tehri-news-drn360595627","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध के ऊपर रात 10 तक वाहनों की आवाजाही के लिए करें पत्राचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध के ऊपर रात 10 तक वाहनों की आवाजाही के लिए करें पत्राचार
विज्ञापन
उच्च राज्य शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घनसाली-कोटी-अखोड़ी-मूलगढ़ और भद्रीगाड-बनचूरा मोटर मार्ग की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी बनाने, बांध के ऊपर रात 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही जारी रखने के लिए डीएम को टीएचडीसी और सीआईएसएफ को पत्र भेजने और पीपीपी मोड पर दिए अस्पतालों में एमओयू के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री डॉ. रावत ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सरकार ने जिला अस्पताल बौराड़ी, सीएचसी बेलेश्वर, देवप्रयाग को इस उद्देश्य से पीपीपी मोड पर दिया था कि लोगोें को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी, लेकिन वर्तमान में शिकायतें मिल रही है कि अस्पताल प्रबंधन एमओयू के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे रहे हैं।
मंत्री ने टिहरी बांध के ऊपर रात 10 बजे तक वाहनों का संचालन जारी रखने के लिए डीएम को टीएचडीसी और सीआईएसएफ से वार्ता कर रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा। कहा कि वर्तमान समय में जो सुबह सात से शाम सात बजे तक आवाजाही होती है। इसका समय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार केंद्रीय गृह और ऊर्जा मंत्रालय से वार्ता करेगी। इस मौके पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, एसएसपी डा. योगेंद्र रावत, डीएफओ डॉ. कोको रोसे, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सीएमओ डॉ. सुमन आर्य आदि मौजूद थे।