फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Corona taught online education

कोरोना ने दी ऑनलाइन पढ़ाई की सीख

Tue, 23 Nov 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Corona taught online education
नई टिहरी डायट में आयोजित सेमिनार में शिरकत करते प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं। - फोटो : NEW TEHRI
कोरोना काल में ऑफलाइन और ऑनलाइन शिक्षा के महत्व को देखते हुए डायट में ‘मिश्रित शिक्षण’ विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तकनीक का सहारा लेकर शिक्षण कार्य को और बेहतर और रुचिकर बनाया जा सकता है। ऑनलाइन पढ़ाई कोरोना की ही देन है।
विज्ञापन

नई टिहरी डायट सभागार में आयोजित सेमिनार का अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आरके कुंवर ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। ऑनलाइन शिक्षा को लेकर शिक्षकों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की। डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट ने कहा शिक्षकों ने कोविड काल में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ऑनलाइन संसाधनों का प्रयोग करते हुए अच्छा कार्य किया।
विज्ञापन

डायट के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने बताया कि सेमिनार में जिले के 45 शिक्षकों के द्वारा मिश्रित शिक्षण प्रणाली के अंतर्गत किए गए प्रयासों को पेश किया गया। जीआईसी हिंसरियाखाल के शिक्षक हर्षमणी पांडेय ने बताया कि उन्होंने यू-ट्यूब पर कक्षा 6 से 12 तक के लिए विभिन्न विषयों के 1004 वीडियो अपलोड किए। मॉडल स्कूल ललोटना के अजयपाल नेगी ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये छात्रों की मदद की। अमित चमोली ने स्मार्ट क्लास स्क्रीन रिकॉर्डिंग, डोर स्टेप असिस्टेंस, संपर्क एप और मूल्यांकन के लिए गूगल फॉर्म, एवल-बी फॉर ओएमआर स्कैनर से पढ़ाने का प्रयास किया। संध्या नेगी ने ऑडियो-वीडियो के रूप में छात्रों तक शिक्षण सामग्री पहुंचाई। इस मौके पर मीनाक्षी त्यागी, दीपक रतूड़ी, डीएस भंडारी, एबीईओ धनवीर सिंह, राजेंद्र बड़ोनी, नरेश चंद कुमांई, विनोद पेटवाल, जितेंद्र राणा, सुधीर नौटियाल, निर्मला सिंह, सरिता असवाल, डा. सुमन नेगी, अंजना सजवाण, बिनीता सुयाल, सुशील डोभाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed