{"_id":"4cc72c74f2c4a08aa2e4776a1a9af7a7","slug":"contractors-by-levin-s-office-lockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने की लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने की लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी
घनसाली (टिहरी)
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के पिलखी, नैल और बौसुला मोटर मार्ग निर्माण की निविदाएं ए श्रेणी में लगाने पर ठेकेदार भड़क उठे। आक्रोशित ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया। ठेकेदारों ने कहा कि ए श्रेणी में निविदा दिए जाने पर छोटे ठेकेदारों को काम नहीं मिल पाएगा। उन्होंने डी श्रेणी में निविदा दिए जाने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। कहा मोटर मार्गों की निविदा ए श्रेणी में प्रकाशित की गई। स्थानीय ठेकेदारों को इसका कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। साजिश के तहत अधिकारियों ने अपने चहेते बड़े ठेकेदारों और पूंजीपतियों को काम देने के उद्देश्य से ऐसा किया है। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट ने कहा कि 21 नवंबर को लोनवि ने निविदा प्रकाशित की, लेकिन सोमवार को ही निविदाओं के निरस्तीकरण की सूचना प्रकाशित कर दी गई। इससे विभाग की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में आ रही है। ठेकेदारों ने विभाग से शीघ्र छोटी निविदाएं निकालने की मांग की। लोनिवि के सहायक अभियंता रत्नेश सक्सेना ने ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा। तब जाकर ठेकेदारों ने ताला खोला। विरोध जताने वालों में शक्ति लाल, प्रमोद, विजेंद्र गुसाईं, आनंद सिंह, ज्ञान सिंह आदि शामिल थे।