फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Construction of Dhanaulti vehicle parking stalled due to lack of budget

Tehri News: बजट नहीं मिलने से लटका धनोल्टी वाहन पार्किंग का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Construction of Dhanaulti vehicle parking stalled due to lack of budget
नई टिहरी। धनोल्टी में निर्माणाधीन वाहन पार्किंग का इस बार भी यात्रा सीजन में सैलानियों और स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। पर्यटकों को अपने वाहन सड़क किनारे ही आड़े तिरछे खड़े करने को मजबूर होना पड़ेगा। बजट के अभाव में निर्माणाधीन पार्किंग का का कार्य अधर में लटक गया है। ठेकेदार ने भी आगे काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन




पार्किंग सुविधा के अभाव में धनोल्टी में स्थानीय लोगों को हर दिन जाम से जूझना पड़ता है। सर्दी या गर्मी हर सीजन में धनोल्टी में पर्यटकों का आवागमन होता रहता है। पार्किंग नहीं होने के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ते हैं, जिससे वहां जाम की समस्या होती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष 2018-19 में धनोल्टी में दो अलग-अलग स्थानों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय अर्बन मिशन के तहत पार्किंग निर्माण के लिए चार करोड़ पांच लाख की स्वीकृति मिली थी। बाजार के समीप 30 वाहनों और जीएमवीएन के समीप 33 वाहनों के लिए पार्किंग निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




2023 में बाजार के समीप पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन गढ़वाल मंडल विकास निगम के सामने बनने वाली पार्किंग का कार्य अधर में लटका है। पिछले एक माह से ठेकेदार ने काम करना बंद कर दिया है। स्थानीय व्यापारी महिपाल सिंह रावत, दिनेश सिंह ने कहा कि वाहन पार्किंग सुविधा के अभाव में कई बार पर्यटक यहां कुछ देर रुकने के बाद लौट जाते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पार्किंग का निर्माण पूरा करने की मांग की है।


धनोल्टी में एक वाहन पार्किग का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बजट के अभाव में दूसरा पार्किंग का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। चार करोड़ पांच लाख के सापेक्ष विभाग को सिर्फ ढाई करोड़ ही बजट अभी तक मिल पाया है। शासन को बजट की डिमांड भेजी गई है। बजट मिलने पर आगे कार्य हो पाएगा।

-लोकेश सारस्वत, ईई, लोनिवि थत्यूड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed