Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress's Man Singh became District Panchayat Vice President in Tehri

Tehri News: टिहरी में कांग्रेस के मान सिंह बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष

Thu, 14 Aug 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 14 Aug 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Congress's Man Singh became District Panchayat Vice President in Tehri
भाजपा के हुकम सिंह को 11 मतों से हराया, चार मत अवैध पाए गए
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस के मान सिंह रौतेला ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के हुकम सिंह को 11 मतों से परास्त किया है। टिहरी में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर दी थी लेकिन पार्टी उपाध्यक्ष की सीट नहीं बचा पाई है।
पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस के मान सिंह रौतेला ने 26 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी को 11 वोटों से हराया। भाजपा के हुकम सिंह को 15 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष के चुनाव में चार मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन

टिहरी में भाजपा की इशिता सजवाण पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीत गई थीं। कांग्रेस समर्थित सदस्यों के साथ ही निर्दलीयों को एकजुट रखने में सफल रही है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा समर्थित 13 और कांग्रेस समर्थित 14 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर आए थे। अन्य निर्दलीय और भाजपा से बगावत करने के बाद चुनाव जीतकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed