फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress workers took out a 'Save MNREGA' march from Kandikhal to Aleru.

Tehri News: कांग्रेसियों ने कांडीखाल से अलेरू तक निकाली मनरेगा बचाओ पद यात्रा

Wed, 21 Jan 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 21 Jan 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a 'Save MNREGA' march from Kandikhal to Aleru.
लंबगांव (टिहरी)। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में थाैलधार ब्लॉक में कांडीखाल से अलेरू तक मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि मनरेगा कानून वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदाेलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कांडीखाल से अलेरू पहुंची मनरेगा पदयात्रा के बाद वहां पर हुई सभा में विधायक नेगी ने कहा कि मनरेगा अब राेजगार गारंटी नही बल्कि एक मात्र याेजना बन गई है। अब मनरेगा याेजना में अकुशल श्रमिकाें काे राेजगार की काेई गारंटी नहीं हाेगी। भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम विकसित भारत गारंटी फाॅर राेजगार करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविंद्र नाथ टैगाेर जैसी महान विभूतियाें काे अपमानित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

पद यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह राैतेला, प्रदेश महासचिव नरेंद्र राणा, ब्लाॅक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत, जिला महासचिव विक्रम गुसाईं, नई टिहरी शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, विजयपाल नेगी, भरत सिंह बुटाेला, दिनेश कृषाली शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed