फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress party protest against poor health services, wake up government by lighting lamps and candles

खराब स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन, दीपक और मोमबत्ती जलाकर सरकार को जगाया

Sat, 11 Jul 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congress party protest against poor health services, wake up government by lighting lamps and candles
नई टिहरी के जिला अस्पताल में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में - फोटो : NEW TEHRI
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने अस्पतालों के बाहर दीपक और मोमबत्ती जलाकर सरकार को जगाया।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल बौराड़ी के बाहर दीपक और मोमबत्ती जलाकर सरकार की स्वास्थ्य नीति पर सवाल उठाए। कहा कि जिला अस्पताल बौराड़ी को पीपीपी मोड पर देने के बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ है। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार भी सीएम के पास ही है। ऐसे में मेडिकल सेवाएं ठीक करने की जिम्मेदारी सीएम की ही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, देवेंद्र नौडियाल, दर्शनी रावत, आनंद बेलवाल, कुलदीप पंवार, लखपति पोखरियाल, कौशल्या पांडेय, पंकज रतूड़ी, मुशर्रफ अली, नवीन सेमवाल, खुशीलाल, आशा रावत आदि मौजूद थे। चंबा में भी कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के बाहर मोमबत्ती और दीपक जलाकर सरकार पर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में विफल रहने का आरोप लगाया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, राजेश्वर बड़ोनी, विकास बहुगुणा, शांति बड़ोनी, सोहनवीर सजवाण, नरेंद्र पंवार, दिनेश कृषाली, सौरव तड़ियाल, अनिल राणा आदि मौजूद थे।
फोटो
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का विरोध
जोशीमठ/कर्णप्रयाग। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जोशीमठ नगर कांग्रेस कमेटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दीप जलाकर बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं ठीक करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर रवैया ढुलमुल है। सरकार को अस्पतालों की व्यवस्थाएं ठीक करनी चाहिए। इस दौरान जोशीमठ नगर अध्यक्ष रोहित परमार, ठाकुर सिंह राणा, महिला जिलाध्यक्ष देवेश्वरी, मीना डिमरी, मालमी, विक्रम सिंह, नैन सिंह भंडारी, संतोष पंवार आदि शामिल थे। उधर, कर्णप्रयाग में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटोली में दीपक जलाया गया। इस मौके पर चक्रधर सेमवाल, गंभीर सिंह, सतेंद्र भंडारी, महेश्वर प्रसाद, ज्ञान सिंह, दलवीर सिंह, बृजपाल, मनोज कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो
कांग्रेसियों ने जच्चा-बच्चा को दी श्रद्धांजलि
पौड़ी। जिला चिकित्सालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने जच्चा-बच्चा को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किए जाने की मांग की है। शनिवार को जिला चिकित्सालय पौड़ी परिसर में कांग्रेसियों ने विगत 29 जून को रिखणीखाल क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान मृत जच्चा-बच्चा को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सचिव सरिता नेगी ने कहा कि पहाड़ में मातृशक्ति ही आधार है, लेकिन वे आए दिन अव्यवस्थाओं से जान गंवा रही हैं। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट व जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी ने कहा कि पौड़ी ही नहीं, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी हर जगह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। इस मौके पर कार्यकारी नगराध्यक्ष अनूप कंडारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहत हुसैन, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, आस्कर रावत, युद्धवीर सिंह रावत, नितिन बिष्ट, रोहित, सचिन नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा
कोटद्वार/जयहरीखाल/कोटद्वार। गत 29 जून को प्रसव के दौरान हुई जच्चा-बच्चा की मौत की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग और पर्वतीय क्षेत्र में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने रिखणीखाल, जयहरीखाल और कोटद्वार में कैंडल जलाते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
रिखणीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीनबंधु बलोधी, ब्लाक प्रमुख मनोहर देवरानी, जिला पंचायत सदस्य विनयपाल सिंह नेगी, शालिनी बलोधी, पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, रमेश रावत और धीरेंद्र बिष्ट की अगुवाई में कांग्रेसियों ने रिखणीखाल में जच्चा-बच्चा की मौत की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की।

जयहरीखाल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी और मनमोहन असवाल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। यहां धरने में महाराज बिष्ट, चंद्रमोहन रावत, सुरेंद्र चौहान, आनंदमणि मैंदोला, महेंद्र गुसाई आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शकुंतला चौहान, कृष्णा बहुगुणा, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, विजय रावत, राजेंद्र गुसाईं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं, कोटद्वार में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जच्चा-बच्चा की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed