फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Compulsion to travel 40 km extra

40 किमी अतिरिक्त सफर करना बना मजबूरी

Wed, 07 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Compulsion to travel 40 km extra
टिहरी बांध झील का जलस्तर बढ़ने पर क्षेत्र के लोगों ने पहले की तरह कंडीसौड़ से बैल्डोगी बोट सेवा शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने डीएम व पुनर्वास निदेशक को भेजे ज्ञापन में बताया कि झील बनने से छाम-बैल्डोगी झूला पुल डूबने पर पुनर्वास निदेशालय वर्ष 2007 से बोट संचालित कर रहा था, लेकिन अब बंद कर दी है। जिससे लोगों को 40 किमी लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक में छाम-बैल्डोगी झूला पुल डूबने के बाद ग्रामीणों के आवागमन के लिए वर्ष 2007 में बोट सेवा शुरू की गई थी, जिससे थौलधार ब्लॉक में गुसाईं पट्टी और चिन्यालीसौड़ ब्लाक के दिचली-गमरी क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को झील पार करने के लिए पहले की तरह आवागमन की सुविधा मिल रही थी, लेकिन पुनर्वास निदेशालय ने पिछले साल बोट सेवा बंद कर दी। जिससे दोनों क्षेत्र के लोगों को झील से एक किमी की दूरी के बदले 40 किमी लंबा सफर तय कर एक से दूसरे क्षेत्र में पहुंचना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों को समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में जबर सिंह राणा, बचन सिंह रावत, उम्मेद सिंह नेगी, रामदयाल नौटियाल, जीतमणि भट्ट, केशर सिंह नेगी, बचन सिंह पडियार, जोत सिंह बरौली, उत्तम दास, नारायण सिंह चौहान, मायाराम भट्ट, गंभीर सिंह गुसाईं और प्रेमलाल भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed