{"_id":"65647cf29fb8b23d1c0488d6","slug":"complaints-not-resolved-even-after-three-months-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-3732-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शिकायतों का तीन माह बाद भी नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शिकायतों का तीन माह बाद भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन
तहसील दिवस में जनप्रतिनिधियों ने जताया आक्रोश
कंडीसौड़ (टिहरी)। तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का तीन माह बाद भी समाधान नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन से दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बीते एक अगस्त को सीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। पूर्व बीडीसी सदस्य शैलजा गुसाईं, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह गुसाईं, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह रौथाण, मुसद्दीलाल सेमवाल, प्रेम सिंह कुमाई, भागचंद रमोला ने कहा कि तहसील दिवस में उठाए गए समस्याओं का निदान किया जाना चाहिए। तहसीलदार किशन सिंह महंत का कहना कि संबंधित विभाग को समस्याओं का निस्तारण करने को पत्र दिया गया है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा।