{"_id":"678cf7a92dbcf4e2be0ec01a","slug":"collective-khichdi-prepared-for-social-harmony-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110692-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सामाजिक समरसता के लिए बनाई गई सामूहिक खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सामाजिक समरसता के लिए बनाई गई सामूहिक खिचड़ी
Sun, 19 Jan 2025 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 19 Jan 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पहल पर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर बौराड़ी में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सामूहिक खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और सामाजिक समरसता के प्रतीक इस आयोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संचालक सतीश थपलियाल ने की। उन्होंने खिचड़ी के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मकर संक्रांति के दौरान खिचड़ी का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विभिन्न व्यंजनों और सामग्रियों का संगम है। मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख बेणी माधव शाह ने कहा कि जातिगत भेदभाव समाज के लिए घातक है और इसे दूर करने के लिए हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए। इसे रोकने के लिए समरसता के प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में सह विभाग कार्यवाह संजीव भट्ट, विनय सेमवाल, शीशराम कोठियाल, नरेंद्र नेगी, चरण नेगी, अभिषेक, कैलाश रमोला, डॉ. पदम, विवेक बधानी, महेंद्र बिष्ट, अब्बल सिंह श्रीकोटी, मनोज नेगी, किशन चौहान, डॉ. प्रमोद उनियाल, अवंतिका भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद