{"_id":"6a8c48a6ee44287fbf0cf2a1","slug":"cm-gives-assurance-regarding-medical-college-committee-insists-on-written-order-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120861-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मेडिकल कॉलेज पर सीएम का मिला आश्वासन, लिखित आदेश पर अड़ी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मेडिकल कॉलेज पर सीएम का मिला आश्वासन, लिखित आदेश पर अड़ी समिति
Mon, 24 Aug 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी में मेडिकल काॅलेज निर्माण करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति की मुख्यमंत्री से वार्ता विफल रही। मांग के समर्थन में स्थानीय लोग सोमवार को नौवें दिन भी धरना-क्रमिक अनशन पर डटे रहे। संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल ने बताया कि वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में हुई घोषणा के अनुसार ही मेडिकल कॉलेज बनाने का आश्वासन दिया।
बौराड़ी गणेश चौक में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनरतले 44 संगठनों से जुडे़ लोग मेडिकल कॉलेज निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर बीते 16 अगस्त से धरना-क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। मामले में वार्ता के लिए सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े 15 लोग मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए देहरादून गए थे।
समिति के संयोजक डॉ. गोदियाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के मामले में मुख्यमंत्री धामी से विस्तार से वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि टिहरी में पूर्व घोषणा के अनुसार ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से वार्ता के क्रम में लिखित में कुछ भी नहीं दिया गया। समिति ने निर्णय लिया है कि जब तक मेडिकल कॉलेज का शासनादेश जारी नहीं हो जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
इधर, मेडिकल कॉलेज की मांग के समर्थन में धीरेंद्र सिंह नेगी, पूरण सिंह सजवाण, मनबीर सिंह सजवाण, हरीश, धीरेंद्र, कविता नेगी, प्रीती नेगी, सविता, मनोरमा उनियाल, रजनी सजवाण, जीतराम भट्ट नौवें दिन क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। दूसरी ओर, विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इणिया में ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।