फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Children playing on piles of debris at the dumping ground; risk of accident.

Tehri News: डंपिंग ग्राउंड में मलबे के ढेर पर खेल रहे बच्चे, हादसे का खतरा

Tue, 13 Oct 2026 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 13 Oct 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Children playing on piles of debris at the dumping ground; risk of accident.
मलबे के ढेर पर बच्चों के खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

फोटो सहित
बड़कोट।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 और 7 की तलहटी में स्थित डंपिंग ग्राउंड में सुरक्षा इंतजाम की कमी अब चिंता का विषय बनती जा रही है। यहां मलबे के ढेर पर बच्चों के खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मलबे के खिसकने या बच्चों के फिसलकर गिरने की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय निवासी बबीता देवी, मंगल सिंह, पूरन सिंह आदि का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में अनियंत्रित तरीके से मलबा डालने और उसका समुचित समतलीकरण नहीं होने से स्थिति जोखिमपूर्ण बनी है। सुरक्षा कार्यों की धीमी गति भी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। उनका मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। मंगल सिंह ने पुलिस प्रशासन, निर्माण कार्यदायी संस्था और बच्चों के अभिभावकों से मामले को गंभीरता से लेने को कहा है। साथ ही संबंधित एजेंसी से मलबे का समतलीकरण कराने और सुरक्षा संबंधी कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बच्चोें की सुरक्षा तय करना और संभावित दुर्घटना को रोकना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित निर्माण कार्यदायी एजेंसी को पत्र लिखा जाएगा, अब संबंधित एजेंसी की कार्रवाई पर नजर रहेगी कि डंपिंग ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कितनी जल्द कदम उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed