फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Residential house collapses in Kuthar village.

Tehri News: कुठार गांव में गिरा आवासीय मकान

Tue, 13 Oct 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 13 Oct 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Residential house collapses in Kuthar village.
फोटो सहित
विज्ञापन

बड़कोट। तहसील बड़कोट के तहत गीठ पट्टी के कुठार गांव में सोमवार देर रात एक आवासीय मकान अचानक ढह गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने आवास की समस्या खड़ी हो गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चौहान ने बताया कि कुठार गांव निवासी मोहन सिंह पंवार का आवासीय मकान देर रात अचानक गिर गया। मकान की दीवारें ढहने की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए सभी सदस्य तत्काल घर से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। मुकेश ने बताया कि मकान ढहने की घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार की स्थिति का आकलन करने व हुए नुकसान का जायजा लेने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article