फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri secured second place in the state-level Kabaddi competition.

Tehri News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा टिहरी

Tue, 13 Oct 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 13 Oct 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Tehri secured second place in the state-level Kabaddi competition.
फोटो-
विज्ञापन

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के खंडोगी में स्थित मांउट ब्यू पब्लिक स्कूल के छात्र विहान ने प्राथमिक वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की टीम का नेतृत्व करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल और परिजनों में खुशी है।
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम में शामिल विहान ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना से यह उपलब्धि हासिल की। स्कूल के प्रबंधक मातबर सिंह चौहान ने बताया कि छात्र ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन

फोटो


कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया
थत्यूड़(टिहरी)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जुलूस निकालकर थत्यूड़ बाजार में पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को शीघ्र अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद ब्लॉक सभागार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के नए पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और थत्यूड़ महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के विजयी छात्र नेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ काम करना होगा। इस मौके पर आनंद सिंह बेलवाल, जौनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रकाश चमोली, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, विजय सिंह गुसाईं, कांग्रेस जिला महासचिव दिनेश रावत, गुरुदयाल सिंह रांगड़ आदि मौजूद रहे। संचालन गुडमोहन सिंह बिष्ट ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article