फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chief Minister's announcement to improve the condition of Bauri Stadium is aired.

Tehri News: मुख्यमंत्री की बौराड़ी स्टेडियम की दशा सुधारने की घोषणा हवा हवाई

Wed, 13 Mar 2024 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 13 Mar 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's announcement to improve the condition of Bauri Stadium is aired.
धनराशि नहीं मिलने से अधर में लटका हैं स्टेडियम का कार्य
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित बौराड़ी स्टेडियम के विस्तारीकरण पर नौ करोड़ खर्च होने पर भी दशा नहीं सुधर पाई है। स्टेडियम में नाली निकासी से लेकर अन्य कार्य न होने के कारण बदहाल बना हुआ है। बारिश में स्टेडियम पानी भर जाता है। दो साल पहले मुख्यमंत्री ने अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए धनराशि देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक नहीं मिल पाई है।
स्टेडियम की लंबाई, चौड़ाई कम होने के कारण स्थानीय लोग वर्षों से विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। वर्ष 2015-16 में सरकार ने स्टेडियम के विस्तारीकरण को करीब आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन कार्यदायी संस्था ने स्टेडियम का विस्तारीकरण तो किया। बावजूद नाली निकासी की व्यवस्था नहीं की। 2020 में भी सरकार ने करीब 80 लाख स्टेडियम के अवशेष कार्यों के लिए दी पर उस धनराशि से नाली का निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम के अवशेष कार्यों को पूरा कराने के लिए धनराशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम चंबा ने दो करोड़ 58 लाख की डीपीआर शासन को भेजी थी, लेकिन डेढ़ साल बाद भी मुख्यमंत्री घोषणा के तहत धनराशि नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री घोषणा तहत जनवरी 2022 में दो करोड़ 58 लाख की डीपीआर शासन को भेजी गई, लेकिन अभी तक डीपीआर को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। शासन से धनराशि मिलने पर काम शुरू किया जाएगा।
-सौरभ शर्मा, परियोजना प्रबंधक, पेयजल निगम चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed