फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chamba Municipality tops in cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण में चंबा नगर पालिका अव्वल

Thu, 05 May 2022 05:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Chamba Municipality tops in cleanliness survey
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर प्रदर्शन करने पर नगर पालिका को शासन ने 10 लाख रुपये की विशेष सहायता अनुदान राशि प्रदान की है। घर-घर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा सेग्रीगेशन और पालिका क्षेत्र की नालियां और नारदानों की सफाई के लिए पालिका को यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने बताया कि गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में चंबा नगर पालिका को प्रदेशभर में दूसरा स्थान मिला था, जबकि पालिका की जोनल स्तर भी 52वीं रैंक थी। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन पर शासन की ओर से 10 लाख रुपये की अनुदान धनराशि पालिका को मिल चुकी है। वार्ड सभासद शक्ति प्रसाद जोशी ने बताया कि पालिका बोर्ड और पूर्व में अधिशासी अधिकारी रहे एसपी जोशी के नेतृत्व में शहरभर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, नालियों और पुश्तों की मरम्मत, घर-घर से कूड़ा उठाने, कंपोस्ट बनाकर कूड़े की खाद, कूड़ा सेग्रीगेशन का काम किया गया। कोरोना काल में कंटेनमेंट जोन, कोविड केयर सेंटरों का रख-रखाव, दवा, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण कार्य बेहतर तरीके से चलाए गए थे। पुरस्कार राशि मिलने पर भविष्य में और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को भी पालिका ने पूरे क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम किया था। सफाई व्यवस्था देख रहे पवन ने बताया कि 10 लाख की अनुदान धनराशि में से 5 लाख रुपये सफाई और अन्य कार्मिकों के प्रोत्साहन के तौर पर दिया जाएगा और 5 लाख रुपये सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट संबंधित कार्य पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed