फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chamba Block's team wins in Volleyball Girls category

वॉलीबाल बालिका वर्ग में चंबा ब्लाक की टीम रही विजेता

Mon, 02 Sep 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chamba Block's team wins in Volleyball Girls category
नई टिहरी में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी जिले के माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन आयोजित बालिका वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में चंबा ब्लाक की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है। कहा कि स्कूल स्तर से ही बालक-बालिकाओं के हुनर को निखारा जाए तो वह आगे चलकर बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में देवप्रयाग की टीम ने थौलधार को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 बालिका वर्ग में चंबा की टीम ने खिताब जीता। अंडर-14 के बालिका वर्ग में भी चंबा विजेता और जाखणीधार उप विजेता बना। अंडर-17 बालिका वर्ग में चंबा की टीम ने सफलता जारी रखते हुए कीर्तिनगर को हराकर फाइनल जीता। अंडर-14 कबड्डी में देवप्रयाग ने थौलधार को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में नरेंद्रनगर और चंबा की टीम के बीच में फाइनल मैच खेला जाएगा। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में चंबा की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 बालक वर्ग में थौलधार की टीम फाइनल में पहुंची। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, जिला प्रवक्ता कमल नयन रतूड़ी, सतीश बलूनी, महेश पालीवाल, उमा खंडूरी, दिनेश रावत, सूरज कंसवाल, सीपी भद्री, बीएस धनोला, भरतराम बड़ोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed