फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Central government funding is not

केंद्र राज्य सरकार को नहीं कर रही वित्तीय सहयोग

Thu, 28 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Thu, 28 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य ने विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहयोग नहीं किए जाने से योजनाओं का लागू करने में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मजबूती के साथ काम कर फिर से सरकार को सत्ता में आने का प्रयास करें।

विज्ञापन


गजा में देवप्रयाग-नरेंद्रनगर विधानसभा के ग्राम, बूथ एवं बाजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की वजह से ही सरकार फिर से सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


इसके लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से काम कर राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं केंद्र सरकार की विफलाताओं को जनता के बीच पहुंचाएं। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष जोत बिष्ट ने बाजार, बूथ और ग्राम शतप्रतिशत कमेटियों के गठन और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने संगठन को मजबूती के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी ओपी चौहान, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, प्रदेश महामंत्री दिनेश व्यास, कुंवर सिंह चौहान, जगमोहन भंडारी, महावीर खरोला, हर्षमणी भट्ट, दिनेश उनियाल,साहब सिंह सजवाण, बचन रावत, शिवराज मियां आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed