फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Candidates surrounded by crowd of supporters

समर्थकों की भीड़ से घिरे रहे प्रत्याशी

Sun, 13 Feb 2022 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Candidates surrounded by crowd of supporters
चुनाव प्रचार अभियान का शोर थमने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने रविवार को घर-घर संपर्क किया। इस दौरान सभी दलों में महिला समर्थकों की संख्या अधिक दिखाई दी। प्रत्याशी भी महिला समर्थकों की टोलियों से फीड बैक लेते रहे। मगर मतदान के पहले दिन तक भी मतदाताओं ने अपनी खामोशी नहीं तोड़ी।
विज्ञापन

प्रचार अभियान खत्म होने के बाद प्रत्याशियों के घरों और चुनाव कार्यालयों पर सुबह से ही समर्थकों का तांता लगा रहा। घर-घर संपर्क करने के लिए पदाधिकारी समर्थकों को गल्ली, मोहल्लों और गांवों की एक-एक कर लिस्ट सौंपते रहे। भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय समर्थकों के साथ सुबह से ही जाखणीधार ब्लॉक के गांवों में संपर्क करते रहे। उजपा प्रत्याशी दिनेश धनै आठ बजे तक समर्थकों से घिरे रहे। समर्थकों को जिम्मेदारी साैंपने के बाद वे भी चंबा, जाखणीधार क्षेत्र में संपर्क के लिए निकल पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी डा. धन सिंह नेगी का सुबह 10 बजे तक समर्थकों की भीड़ के चलते घर से निकलना मुश्किल रहा। बाद में उन्होंने चंबा और जाखणीधार ब्लॉक के गांवों भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग स्थानों पर मुलाकात कर फीड बैक लिया। प्रत्याशियों के समर्थकों के घर-घर संपर्क के दौरान भी मतदाता खामोश दिखे। मतदान करने के लिए वोटर समर्थकों की बातों पर हामी भरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed