फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cadet's duty to serve in nation building with dedication

राष्ट्र निर्माण में समर्पित भाव से सेवा करना कैडेट का कर्तव्य

Sun, 22 Nov 2020 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Cadet's duty to serve in nation building with dedication
नई टिहरी के जीआइसी मोलधार में शिविर के समापन पर मौजूद एनसीसी कैडेट। - फोटो : NEW TEHRI
एनसीसी की 31वीं बटालियन देवपुरा हरिद्वार के मार्गदर्शन में राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण में सीनियर डिविजन के एनसीसी कैडेटों को राष्ट्र सेवा के मंत्र सिखाए गए। बताया गया कि कैडेट का पहला कर्तव्य होता है कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से काम करें।
विज्ञापन

रविवार को जीआइसी मोलधार में 17 नवंबर से आयोजित एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। एनसीसी कैडेटों ने भारतीय संविधान की शपथ लेते हुए राष्ट्र के निर्माण और उन्नति में स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने का भी संकल्प लिया। प्रशिक्षण में लेफ्टिनेंट राजीव उनियाल ने कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन की भावना, ड्रेस पहनना, चलना फिरना, सीखना, मिल जुलकर कार्य करना, आदेशों को मानने की आदत डालना, कमांड कंट्रोल सीखना और आत्मबल का विकास करना है। प्रधानाचार्य सुनील दत्त भट्ट ने कहा कि कैडेटों को राष्ट्र सेवा को सर्वोपरी मनाकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर डॉ. बीपी भट्ट, मोहन कुमार, विशेष चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed