{"_id":"5eb58a8c8ebc3e905d3bb8b4","slug":"businessmen-divided-into-two-factions-for-removal-of-police-station-new-tehri-news-drn3437483169","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष हटाने को लेकर दो धड़ों में बंटे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष हटाने को लेकर दो धड़ों में बंटे व्यापारी
विज्ञापन
चंबा के थानाध्यक्ष को हटाने को लेकर व्यापारी और स्थानीय लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक गुट जहां थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की मांग कर रहा है, वहीं दूसरे गुट का कहना है कि चंबा क्षेत्र में थानाध्यक्ष बेहतर कार्य कर रहे हैं। वहीं महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार के निर्देश पर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सीओ जूही मनराल को मामले की जांच सौंप दी है।
चंबा थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा को हटाने की मांग को लेकर छह मई को व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल एसएसपी से मिला था और ज्ञापन सौंपकर बताया था कि पांच मई को चंबा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यापारी सुशील रावत ने अपनी दुकान खोली थी। इस दौरान थानाध्यक्ष एकाएक दुकान पर आकर ग्राहकों से गाली-गलौच करने लगे। साथ ही उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए उन्होंने फर्जी मुकदमा दर्ज कर दुकान सीज करने की धमकी दी। इस मामले में महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने एसएसपी को जांच कराने के निर्देश दिए थे। एसएसपी ने बताया कि सीओ टिहरी को जांच अधिकारी नियुक्ति किया गया है। इधर, शुक्रवार को थानाध्यक्ष शर्मा के समर्थन में व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों का एक गुट एसएसपी से मिला। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतर कार्य कर रहे हैं। जरूरतमंदों को घर-घर जाकर राशन पहुंचा रहे हैं। ज्ञापन पर परमानंद बिजल्वाण, मदन कोठारी, राजेश सजवाण, पदम गुसाईं, हड़म की प्रधान अनिता कोठारी, शीशपाल तडियाल, चंद्रशेखर तिवारी व तिलकराम चमोली के हस्ताक्षर हैं।