फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Brokers taking arbitrary prices to build degrees and migration

डिग्री और माइग्रेशन बनाने के लिए बढ़ती जा रही छात्रों की मुसीबतें

Wed, 21 Oct 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Brokers taking arbitrary prices to build degrees and migration
डिग्री, प्रोविजन डिग्री और माइग्रेशन प्रमाणपत्र के लिए श्रीदेव सुमन विवि के छात्रों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। दूर-दराज के छात्रों को समय पर डिग्री, प्रोविजन डिग्री और माइग्रेशन दिलाने के नाम पर कुछ लोग छात्रों और अभिभावकों से मुंह मांगी रकम वसूल कर रहे हैं। शिकायत पर विवि प्रशासन ने कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब विवि का कोई भी कर्मचारी अपने सेक्सन से उठकर किसी भी छात्र की डिग्री या माइग्रेशन तैयार करने के लिए दूसरे सेक्शन में नहीं जाएगा। छात्र-छात्राओं ने विवि प्रशासन से टोकन सिस्टम जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि में डिग्री, प्रोविजन डिग्री और माइग्रेशन के लिए बुधवार को भी विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही। रु द्रप्रयाग निवासी आमोद प्रकाश ने बताया कि डिग्री और माइग्रेशन लेने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे उन्होंने अपना आवेदन विवि में जमा कर दिया था। रात उन्हें चंबा होटल में रुकना पड़ा। दूसरे दिन भी दोपहर 12 बजे तक डिग्री, माइग्रेशन नहीं मिल पाई। कब तक डिग्री, माइग्रेशन मिलेगी पूछने पर कर्मचारी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे है। उत्तरकाशी निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे डिग्री लेेने विवि में पहुंच गए थे। आवेदन पत्र कहां और कैसे जमा करना है इसके लिए विवि ने कोई सिस्टम तैयार नहीं किया है। ऊंची पहुंच रखने वालों की डिग्री और माइग्रेशन एक-दो घंटे में बन जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed