{"_id":"5e1df01e8ebc3e4b5e2164f8","slug":"board-exam-devansh-and-neha-will-discuss-the-exam-with-the-prime-minister-new-tehri-news-drn3327559145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा करेंगे उत्तराखंड के देवांश व नेहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा करेंगे उत्तराखंड के देवांश व नेहा
नई टिहरी के जवाहर नवोदय विद्यालय के देवांश बड़ोनी का परीक्षा पर चर्चा के लिए हुआ चयन। फाइल फोटो।
- फोटो : NEW TEHRI
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षा पर चर्चा में इस बार जिले के दो होनहार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 20 जनवरी को दिल्ली में नवोदय विद्यालय पौखाल के देवांश और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर की छात्रा नेहा पीएम मोदी से रूबरू होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी कुछ वर्षों से बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के शुरू होने से पहले देशभर के कुछ चुनिंदा छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में रूबरू होकर टिप्स दे रहे हैं। इस वर्ष की चर्चा 20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित की गई है। चर्चा के लिए टिहरी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के कक्षा 12 के छात्र देवांश बड़ोनी और नरेंद्रनगर ब्लाक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर की कक्षा 10 की छात्रा नेहा रौतेला का चयन हुआ है। दोनों होनहार छात्र-छात्राएं 18 जनवरी को चर्चा के लिए प्रस्थान करेंगे। उत्तराखंड से परीक्षा पर चर्चा के लिए विभिन्न विद्यालयों के 11 छात्रों का चयन हुआ है। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन, आकाशवाणी समेत अन्य चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के प्राचार्य आदेश कुमार शर्मा, वैभव शाह, सुंदर लाल भट्ट, राउमा विद्यालय रामपुर के प्रधानाचार्य प्रदीप बिष्ट, आरती सकलानी, लता बिष्ट, अनुराधा आदि ने छात्रों के चयन पर प्रसन्नता जताई।
नई टिहरी के राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल रामपुर की नेहा रौतेला का परीक्षा पर चर्चा के लिए हुआ च- फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।