फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP held conference on citizenship amendment law

केंद्र सरकार ने दशकों से लटके इस कानून को दृढ़ इच्छा शक्ति से पास कराया ः भाजपा

Mon, 13 Jan 2020 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
BJP held conference on citizenship amendment law
नई टिहरी में भाजपा के प्रबुद्घजन सम्मेलन में पदाधिकारी व विधायक। - फोटो : NEW TEHRI
नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने को आयोजित भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में अपने अनुभव साझा किए। कहा कि केंद्र सरकार ने दशकों से लटके इस कानून को दृढ़ इच्छा शक्ति से पास कराया है।
विज्ञापन

भाजपा के ओर आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा सरकारों ने जनहित के मुद्दों को सुलझाने का कार्य किया है। कहा कि जनता की सच्चाई समझ चुकी है, लेकिन विपक्षी दल भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह सीएए उन भारतीयों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। भागीरथी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प परिषद के उपाध्यक्ष रोशन लाल सेमवाल ने कहा कि विपक्षी दल के लोगों में भ्रम फैलाकर सीएए को नागरिकता छीनने वाला कानून बता रहे हैं। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि एक से 15 जनवरी तक सीएए के समर्थन में रैलियां, गोष्ठी, पदयात्राएं समेत लाखों को पत्रक वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर पंवार, विनोद सुयाल, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, दिनेश डोभाल, प्रेमदत्त जुयाल, रामलाल नौटियाल, खेम सिंह चौहान, डा. प्रमोद उनियाल, जयेंद्र सेमवाल, गोविंद रावत, डीसी सेमवाल, जीतराम भट्ट, अजयपाल नेगी, रविंद्र सेमवाल परमवीर पंवार, शीशराम थपलियाल, विक्रम कठैत, विद्या नेगी, अनीता कंडियाल, मीना सेमवाल, गुरू प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सीएए के समर्थन भाजपाइयों ने निकाली जागरूकता रैली
पुरोला। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने सोमवार को नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। पार्टी नेताओं ने सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार व विरोध की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरफिया लाल जुवांठा स्मारक के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि इस कानून से भारत के मूल नागरिकों को किसी प्रकार का खतरा नहीं है, लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल इस कानून के प्रति भ्रामक प्रचार करके देश में तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, आनंदी राणा, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र गैरोला, विनोद असवाल, सतेंद्र राणा, गीता बिष्ट, नवीन गैरोला, ओमप्रकाश नौडियाल, रामचंद्र पंवार, चंद्रमोहन कपूर, विजय बधानी, चंद्रमोहन रावत, चरण शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed