{"_id":"627fd36a1cbc1d4396306270","slug":"bjp-became-the-world-s-largest-party-with-the-power-of-workers-new-tehri-news-drn4117366164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया। पहले सत्र में भाजपा का इतिहास और विकास की जानकारी दी गई। कहा कि भाजपा का विकास तीन चरणों में हुआ है, जिसमें पहला चरण जनसंघ, दूसरा 1977 से लेकर 2004 के बीच गठबंधन की राजनीति में साझेदार के तौर पर और तीसरा चरण 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकल बहुमत वाली पार्टी रूप में शामिल है।
शनिवार को बहुद्देशीय सभागार में शुरू हुए प्रशिक्षण का प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति गैरोला ने शुभारंभ किया। उन्होंने पहले सत्र में भाजपा के इतिहास और विकास की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि 16 मई तक चलते वाले प्रशिक्षण में पार्टी इतिहास, कार्य पद्धति, वैचारिक विचारधारा, विचार परिवार, दायित्व, प्रदेश सरकार की उपलब्धिया, वैश्विक परिदृश्य पर विभिन्न वक्ता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। दूसरे सत्र में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने मीडिया के महत्व, सोशल मीडिया की समझ पर विचार रखे।
इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिला महामंत्री गोविंद रावत, नलिन भट्ट, विजय कठैत, उदय रावत, राजेश नौटियाल, सुनीता देवी, बसुमति घणाता, शिवानी बिष्ट, अनीता कंडियाल, सरोज बहुगुणा, विमला खणका, उर्मिला महर आदि मौजूद थे।