{"_id":"64a69a526c6ce6203708db34","slug":"big-change-will-happen-in-uttarakhand-kranti-dal-in-mussoorie-convention-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-972-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: युवाओं और महिलाओं को सौंपी जाएगी दल की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: युवाओं और महिलाओं को सौंपी जाएगी दल की कमान
विज्ञापन
मसूरी महाधिवेशन में उत्तराखंड क्रांति दल में होगा बड़ा परिवर्तन
नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर 24 और 25 जुलाई को मसूरी में प्रस्तावित महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। कहा कि महाधिवेशन में राज्यभर से करीब एक हजार लोग जुटेंगे। इसी दिन यूकेडी में बड़ा परिवर्तन किया जाएगा। युवाओं और महिलाओं के हाथों में दल की कमान सौंपी जाएगी।
बौराड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में महाधिवेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय और संयोजक प्रमिला रावत ने यूकेडी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अब दल की कमान युवाओं को हाथों में सौंपनी चाहिए। वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शन की भूमिका में रहकर युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। कहा कि यूकेडी ने ही राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी थी।
कहा, राज्य में हुए भर्ती घोटालों, अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और सख्त भू-कानून लागू करने, बेरोजगारी से लेकर अन्य मुद्दों के लिए दल फिर से आंदोलन तेज करेगा। अब 24 और 25 जुलाई को फिर से मसूरी से ही दल में क्रांतिकारी बदलाव किए जाएंगे। इस मौके पर जिला संयोजक उर्मिला महर सिलकोटी, शकुंतला रावत, जबर सिंह पावेल, जीतेंद्र कुमार, शांति देवी, ममता, अनीता, विमला, राजी आदि मौजूद थे।