फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Be extra cautious in changing weather, stay healthy

Tehri News: बदलते मौसम में बरतें विशेष सतर्कता, रहें स्वस्थ

Wed, 26 Feb 2025 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Feb 2025 04:29 PM IST
विज्ञापन
Be extra cautious in changing weather, stay healthy
नई टिहरी। टिहरी जिले में मौसम इन दिनों हर दिन नया रंग दिखा रहा है। दिन में तेज धूप खिल रही है, तो सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। अचानक बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लापरवाही बरतने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल बौराड़ी के फिजिशियन डॉ. अमित राय ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिन-रात के तापमान में अंतर होने से लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और खानपान पर ध्यान दें। यदि खांसी, जुकाम, बुखार या सिरदर्द की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवा लेने से बचें। सरकारी अस्पताल में आकर स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं। दिन के समय भी गर्म कपड़े पहनकर रखे। गुनगुना पानी पीते रहे और ठंडा पानी पीने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed