फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Barge boat will run on tehri lake from December

दिसंबर से झील में शुरू हो जाएगी बार्ज बोट

Mon, 15 Jun 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Mon, 15 Jun 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
Barge boat will run on tehri lake from December

बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों को झील से आरपार कराने के लिए दिसंबर तक बार्ज बोट शुरू होने की उम्मीद है। बार्ज के बेसमेंट (हल) कोटीकालोनी पहुंच गए हैं, जबकि अन्य पार्ट्स पहुंचने के बाद बार्ज का एसेंबलिंग (जोड़ने) का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


दो करोड़ की लागत से बनने वाली 15 टन क्षमता के बार्ज में आधा दर्जन छोटे-बड़े वाहनों को आरपार किया जा सकता है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि मुंबई की दो  कंपनियों से करार कर बार्ज खरीदने का अनुबंध कर 20 मई से कोटीकालोनी में बार्ज बोट के निर्माण के लिए बेसमेंट हल सहित अन्य पार्ट्स आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


करीब दो माह के अंदर बोट के सभी पार्ट्स पहुंचने के बाद दिसंबर तक जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा। बार्ज का डिजायन आईवी एक्ट महाराष्ट्र मरिटाईम मुंबई ने स्वीकृत किया है, डैम के पानी में तैरने के लिए सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 टन क्षमता बार्ज बोट में  एक समय में सवारियों और सामान से भरे आधा दर्जन से अधिक छोटे-बड़े वाहनों के साथ 20 लोगों के बैठने की अतिरिक्त सीट हो होगी।


बार्ज का लाभ मोटणा, घडियालकी, कोलधार, सेम, कठूली, खोला, बंगद्वारा, धारकोट, कंगसाली, खांड, रजाखेत, भौनियाडा, नौताड़, रौलाकोट, सिलोली, म्यूड़ा, भटवाड़ा, सांदणा, जलवाल गांव, चांठी, ग्वाड, भैगा, मदननेगी आदि गांव को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed