फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Balganga Tehsil will get its own building

Tehri News: बालगंगा तहसील को मिलेगा अपना भवन

Mon, 27 Jan 2025 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 27 Jan 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Balganga Tehsil will get its own building
पहली किस्त के रूप में 1.09 करोड़ रुपये किए गए हैं जारी
विज्ञापन


घनसाली (टिहरी)। पिछले दस वर्षो से किराए के भवन में संचालित हो रही बालगंगा तहसील को अब अपना स्थायी कार्यालय भवन मिलने जा रहा है। शासन ने तहसील कार्यालय और आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 2.74 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी देते हुए 1.09 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी है।
बालगंगा तहसील 2016 में अस्तित्व में आई थी। तब से तहसील कार्यालय अस्थायी रूप से किराए के भवन में संचालित हो रहा था। इससे वहां कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहां पर जगह की कमी बनी हुई थी। स्थानीय लोग और कर्मचारी संगठन लंबे समय से स्थायी भवन की मांग करते आ रहे थे। आवासीय भवन न होने से तहसील में कार्यरत कर्मचारियों को 16 किमी दूर घनसाली से आना-जाना पड़ रहा था। तहसील और आवासीय भवन निर्माण के लिए गत वर्ष ग्रामीण निर्माण विभाग ने 2.74 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी।
विज्ञापन

विधायक शक्ति लाल शाह ने बताया कि तहसील और आवासीय भवन निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। आरडब्ल्यूडी घनसाली के ईई आशीष बहुगुणा ने बताया कि कार्यालय भवन के लिए 1.9 करोड़ रुपये और आवासीय भवनों के लिए 88.62 लाख रुपये की स्वीकृत मिली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य को डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए तहसील कार्यालय में ये सुविधाएं होंगी
तहसील कार्यालय, कोर्ट, नजारत कक्ष, सभागार, कार्मिक कक्ष
आवासीय भवनों में यह होगा निर्माण :
टाइप-4 से टाइप-2 तक के आवासीय कमरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed