{"_id":"66b8a6add8a5c9f466006d6e","slug":"aradhya-and-shiva-top-the-100-meter-race-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-108250-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: 100 मीटर दौड़ में आराध्या और शिवा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: 100 मीटर दौड़ में आराध्या और शिवा अव्वल
Sun, 11 Aug 2024 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 11 Aug 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी में संकुल स्तर की प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते छात्र। संवाद
नई टिहरी। सी ब्लॉक सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में चंबा संकुल की खेलकूद व बौद्धिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जड़धार गांव की आराध्या नेगी और बालक वर्ग में भागीरथीपुरम के शिवा अव्वल रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा और संकुल प्रमुख मोहन चंद कुमाईं ने खेलकूद व बौद्धिक प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में चंबा की आकृति और बालक वर्ग में जड़धार के शिवा, बालिका वर्ग की 400 मीटर रेस में सी ब्लॉक की अनवी और बालक वर्ग में बीपुरम के शिवा, लंबीकूद बालिका वर्ग में समीक्षा विजेता, शिवानी उपविजेता रही।
बालक वर्ग में शिवम प्रथम, रोहन द्वितीय रहे। ऊंचीकूद बालक वर्ग में रोहन और बालिका वर्ग में प्रियांशी, कबड्डी में चंबा और खो-खो में शिशु मंदिर सी. ब्लॉक विजेता बना। बौद्धिक प्रतियोगिता के तहत बालवर्ग गीत में दीपिका, कथा-कथन में पूजा बेलवाल, कला में शिवानी, शिशु वर्ग के विज्ञान प्रश्नमंच में शिशु मंदिर नागणी, सांस्कृतिक प्रश्नमंच में बौराड़ी, गीत में हिमानी अव्वल रही।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल उनियाल, अनिल कुमार नैथानी, व्यवस्थापक रामलाल नौटियाल, आनंद सिंह पुंडीर, शीशराम, शांति स्वरूप, पुष्पराज आदि मौजूद रहे।