फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Appointment of assistant teachers becomes a challenge for the education department

Tehri News: सहायक अध्यापकों की नियुक्ति करना शिक्षा विभाग के लिए बना चुनौती

Mon, 12 Aug 2024 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 12 Aug 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
Appointment of assistant teachers becomes a challenge for the education department
नई टिहरी। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की मुहिम परवान नहीं चढ़ पा रही है। सहायक अध्यापकों के 315 पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने आवेदन मांगे थे, लेकिन काउंसलिंग में सिर्फ 41 अभ्यर्थी ही शामिल हुए हैं। ऐसी स्थिति में जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 274 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति करना शिक्षा विभाग के लिए चुनौती बनती जा रही है।
विज्ञापन

टिहरी जिले के 1242 प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के स्वीकृत 2095 पदों के सापेक्ष 1600 कार्यरत हैं। 495 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। सहायक अध्यापकों के 315 पदों पर नियुक्ति करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन मांग गए थे, जिसके लिए लगभग 2995 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए 10 अगस्त को शिक्षा विभाग की ओर से आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग में सिर्फ 41 अभ्यर्थी ही शामिल हुए हैं। डीईओ बेसिक विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि काउंसलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। चयनित सहायक अध्यापकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी जिले में भिलंगना और प्रतापनगर ब्लॉक के विद्यालयों में शिक्षकों की सबसे अधिक कमी बनी हुई है। 281 स्कूल एकल शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग को उम्मीद थी कि 315 पदों पर नए सहायक अध्यापकों की तैनाती होने से शिक्षकों की कमी दूरी हो जाएगी, लेकिन काउंसलिंग में मात्र 41 आवेदकों के शामिल होने से शिक्षा विभाग की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अब द्वितीय चरण की काउंसलिंग की तिथि घोषित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed