फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Appeal to get rid of sewerage water in Dhungidhar

Tehri News: ढुंगीधार में सीवरेज के पानी से निजात दिलाने की गुहार

Mon, 12 Feb 2024 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Appeal to get rid of sewerage water in Dhungidhar
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतें पेयजल, मुआवजा भुगतान न होने से संबंधी दर्ज हुई। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में पूरा कर समर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। ढुंगीधार क्षेत्र के लोगों ने सीवरेज के पानी से निजात दिलाने की मांग की। सिरोला के ग्रामीणों ने पुरानी पेयजल लाइन के पाइप खराब होने पर गांव को लक्षमोली हाडिम की धार पेयजल योजना से जोड़ने की मांग करने पर ईई जल संस्थान देवप्रयाग को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। कंडीसौड़ नकोट के बेतालू ने एनएच-94 बनने के दौरान उनके पेड़ों को हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग उठाने पर एसडीएम को सात दिन में समस्या का निस्तारण करने को कहा गया। इस मौके पर जिला सेवा योजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, मत्स्य अधिकारी गरिमा मिश्रा, आबकार अधिकारी कैलाश बिंजौला, डीएसओ अरुण वर्मा, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, ईई पुनर्वास धीरेंद्र सिंह नेगी और ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed