{"_id":"5e5547538ebc3ef3eb73881d","slug":"answer-books-will-be-centrally-evaluated-in-rishikesh-new-tehri-news-drn3373620156","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिकाओं का ऋषिकेश में होगा केंद्रीय मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिकाओं का ऋषिकेश में होगा केंद्रीय मूल्यांकन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने कहा कि परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल पर नकेल कसने में विवि सफल रहा। निरीक्षण के दौरान जिन कॉलेजों में छात्र परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए ऐसे छह परीक्षा केंद्र विवि ने पहली बार निरस्त करने का काम किया है। समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए विवि ऋषिकेश परिसर में उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन करवा रहा है।
पत्रकार वार्ता में कुलपति डा. ध्यानी ने अपने ढाई माह के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कार्यभार ग्रहण के दौरान विवि की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए जो बातें कही थी, उसे धरातल पर उतारने की पूरी कोशिश की है। विवि के प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए अच्छे कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दैनिक रिपोर्ट मिलने से छात्रों को समय पर अंक तालिका, उपाधि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत मिलनी शुरू हो गई है।
नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए खुद उन्होंने 49 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विवि की छापेमारी के कारण नकल माफियाओं पर पूरी तरह से शिकंजा कसा गया है। अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 28 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। परीक्षा के दौरान अव्यवस्था और सामूहिक नकल की प्रवृत्ति को देखते हुए 6 परीक्षा केंद्र तत्काल प्रभाव से निरस्त किए गए। नए कॉलेजों को विवि से संबद्धता देने के लिए ऑन लाइन मान्यता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।