दुगड्डा में बनाए गए डामरीकरण के वीडियो की जांच किए बगैर दो अभियंताओं पर कार्रवाई करने का इंजीनियर महासंघ ने विरोध जताया और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की पहले जांच की जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर अभियंताओं का उत्पीड़न किया गया है। नाराज अभियंताओं ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताते हुए कहा कि निलंबन जल्द वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी में किए गए विरोध प्रदर्शन में नीरज नौटियाल, दीपक अग्रवाल, आशीष सेमवाल, पीएस बुटोला, सुरेश भट्ट, अनूप रावत, आनंद किशोर, प्रदीप कुमार, निर्मल नेगी आदि शामिल थे। उधर चंबा में विरोध जताने वालों में खंडीय अध्यक्ष एनके बर्षवाल, शैलेंद्र पांडेय, अमित रूसिया, मुनेंद्र राजपूत, अमित त्यागी, पंकज तिवाड़ी और संदीप सैनी शामिल थे। संवाद