फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anger expressed over non-starting of mobile tower services

Tehri News: मोबाइल टॉवर की सेवाएं शुरू नहीं होने पर जताया रोष

Wed, 26 Jun 2024 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Anger expressed over non-starting of mobile tower services
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव मेड़, मरवाड़ी में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगाने के तीन माह बाद भी दूरसंचार सेवा शुरू नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन माह से मोबाइल टावर शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों की ओर से एडीएम को प्रेषित ज्ञापन में जल्द ही मोबाइल टावर की सेवाएं शुरू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है की तीन माह पूर्व बीएसएनएल ने मेड़ गांव में मोबाइल टावर लगाया है, लेकिन टावर में उपकरण नहीं लगने के कारण लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। मेड़ गांव में लगभग 150 और मरवाड़ी गांव में 250 परिवार निवासरत हैं। क्षेत्र में दूरसंचार सेवा नहीं होने के कारण लोगों को अपने नाते-रिश्तेदारों से मोबाइल पर बात करने के लिए गांव से 10 किमी नीचे बूढ़ाकेदार की तरफ आना पड़ता है। ज्ञापन पर भागवत सिंह राणा, विक्रम सिंह, अतर सिंह बिष्ट, विशन सिंह, जयपाल सिंह के हस्ताक्षर है। इस बाबत एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कहा कि बीएसएनएल के महाप्रबंधक से वार्ता कर मोबाइल टॉवर की सेवाएं शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed