फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anger among the villagers of Gadugad over the merger of the cooperative society

Tehri News: सहकारिता समिति के विलय पर गड्डूगाड के ग्रामीणों में रोष

Mon, 17 Feb 2025 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 17 Feb 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Anger among the villagers of Gadugad over the merger of the cooperative society
पुरोला। डोभालगांव बहुउद्देशीय सहकारिता समिति गंगाड़ (खरसाड़ी) का नैटवाड सहकारिता समिति में विलय को लेकर गड्डूगाड पट्टी के ग्रामीणों एवं राज्य आंदोलनकारी संगठन ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

मोरी राज्य आंदोलनकारी अध्यक्ष विपिन चौहान की नेतृत्व में खरसाड़ी में हुई बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने डोभालगांव बहुउद्देशीय सहकारी समिति के नैटवाड़ समिति में विलय पर भारी रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गडूगाड समिति मोरी ब्लॉक की सबसे बड़ी समिति है और सरकार के उक्त समिति के विलय लिया गया निर्णय समिति के शेयरधारकों के साथ अन्याय है। कहा कि इस संबंध में शेयर धारकों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार को कई पत्र लिखे, लेकिन प्रक्रिया को रोकने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बैठक में निर्णय लिया कि समिति के जिन शेयर धारकों और जनप्रतिनिधियों ने वार्ड सदस्य चुनाव के लिए नामांकन किया है, वह मंगलवार से पूर्व अपना नामांकन वापस लेंगे। बैठक में सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर वार्ड सदस्यों से चुनाव से नाम वापस लेने की अपील की गई। साथ ही सरकार से मांग की जब तक समिति को यथावत नहीं किया जाता, तब तक समिति के चुनाव निरस्त किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जयराम चौहान, राजेंद्र सिंह, विपिन सिंह, अनिल राणा, मनोज सिंह, एलम सिंह, विष्णु चरण, रणवीर सिंह, सत्ये सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल पंवार, राजकुमार, चरण पंवार, सुरेश, अरुण सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed