फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   All arrangements should be made on time at board examination centers

Tehri News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर समय से की जाए सभी व्यवस्थाएं

Tue, 31 Oct 2023 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
All arrangements should be made on time at board examination centers
डीएम ने बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

नई टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। कहा कि परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को लेकर जल्द सभी बीईओ से रिपोर्ट लेकर उन्हें प्रस्तुत करें।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल को परिषदीय परीक्षा के लिए अधिक दूर के केंद्रों में जाने के लिए वाहन की व्यवस्था के लिए संबंधित बीईओ से रिपोर्ट लेकर स्वयं भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित मानदंडों के अनुसार केंद्र पर परीक्षा कक्ष चिह्नित करने, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था समय से करने को कहा।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस शैक्षणिक सत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 15 हजार 564 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे जिनमें हाईस्कूल के 8 हजार 276 और इंटर में 7 हजार 288 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल के 8 हजार 84 परीक्षार्थी संस्थागत और 192 व्यक्तिगत और इंटर में 6 हजार 887 छात्र-छात्राएं संस्थागत और 401 व्यक्तिगत हैं। इस मौके पर एसडीएम टिहरी संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed