{"_id":"6707d2788a45268d4604dd0a","slug":"agriculture-department-will-buy-mandua-from-farmers-at-the-rate-of-4290-per-kg-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109183-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कृषि विभाग काश्तकारों से 42.90 प्रति किलो की दर से खरीदेगा मंडुवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कृषि विभाग काश्तकारों से 42.90 प्रति किलो की दर से खरीदेगा मंडुवा
Thu, 10 Oct 2024 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मिलेट्स मिशन योजना के तहत कृषि विभाग ने बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के माध्यम से मंडुवे की खरीद शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के सभी नौ ब्लाकों में 24 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। काश्तकार 31 दिसंबर तक अपने क्षेत्र की नजदीकी सहकारी समिति में बनाए गए क्रय केंद्र में मंडुवा 42.90 रुपये प्रति किलो की दर से बेच सकते हैं।
कृषि विभाग ने एक अक्तूबर से मंडुवा (कोदा) की खरीद शुरू कर दी है। मंडुवा खरीदने के लिए ज्यादा पैदावार वाले क्षेत्र में स्थित सहकारी समितियों को क्रय केंद्र बनाया है। काश्तकारों को प्रोत्साहन देने के लिए समूह के माध्यम से अपनी उपज बेचने वाले समूह को विभाग की ओर से 150 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विभाग ने भिलंगना ब्लाॅक में पांच क्रय केंद्र, प्रतापनगर में तीन, देवप्रयाग, जाखणीधार और नरेंद्रनगर ब्लाॅक में दो-दो, जौनपुर और थौलधार में चार-चार, कीर्तिनगर और चंबा में एक-एक क्रय केंद्र बनाए हैं। काश्तकार केंद्रों पर जाकर अपनी उपज बेच सकते हैं। उपज से संबंधित अन्य कोई जानकारी लेने पर काश्तकार कृषि विभाग की ओर से जारी किए गए इन मोबाइल नंबर 6398551755 और 9897004540 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन समितियों को बनाया गया हैं क्रय केंद्र
कृषि विभाग की ओर से मंडुवा क्रय करने के लिए भिलंगना ब्लाॅक में बालगंगा स्वयत सहकारिता भिलंगना, ग्रामोदय स्वायत्त सहकारी समिति भिगुन, सहकारी समिति चकरेड़ा, सहकारी समिति डालगांव, घोंटी, प्रतापनगर ब्लाक में सहकारी समिति मांजफ, सिलारी और कोटालगांव, देवप्रयाग ब्लाॅक में सहकारी समिति महड़ और लिंगवाणा, जाखणीधार में सहकार समिति निरालीधार और लासी, नरेंद्रनगर में गोविंद दर्शन जन विकास सहकारी समिति और लवा, जौनपुर में सहकारी समिति बंगार, खेड़ा, चुल्याणी और श्रीकोट, थौलधार में सहकारी समिति कंडी, कमांद और भणेती, कीर्तिनगर में सहकारी समिति बड़कोट और चंबा में मंडुवा क्रय केंद्र बनाया गया है।
काश्तकारों से मंडुवा की खरीद करने के लिए स्थानीय स्तर पर स्थित सहकारी समिति में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अभी मंडुवा की खरीद शुरू की गई है। अन्य उपज की दर तय होने पर खरीद शुरू की जाएगी। अभी जिलेभर में 24 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत पड़ी तो क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
- विजय देवराड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी।