फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Agricultural loans and the distribution of fertilizers and seeds are being affected by the strike.

Tehri News: हड़ताल से कृषि ऋण और खाद बीज वितरण हो रहा प्रभावित

Tue, 13 Oct 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 13 Oct 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Agricultural loans and the distribution of fertilizers and seeds are being affected by the strike.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। लंबित मांगों को लेकर साधन सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल से प्रतापनगर क्षेत्र में कृषि ऋण और खाद-बीज वितरण प्रभावित होने लगा है। समय पर ऋण नहीं मिलने और खाद-बीज वितरण में दिक्कतों के चलते किसानों की परेशानी बढ़ रही है। क्षेत्र की नौ साधन सहकारी समितियों में कामकाज प्रभावित होने से किसान जरूरी सेवाओं के लिए परेशान हैं।
एमपैक्स कर्मचारी संगठन के आह्वान पर आंदोलनरत कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतनमान, गोल्डन कार्ड योजना का लाभ, मिनी बैंक में ऋण वितरण की पारदर्शी व्यवस्था समेत विभिन्न मांगें उठाई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से उक्त मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र की कुडियालगांव, मुखेम, दीनगांव, रौणद, सिलारी, कोटालगांव, लंबगांव, मांजफ और ल्वारखा साधन सहकारी समितियों में इन दिनों कामकाज बाधित है। मांग के समर्थन में कर्मचारियों ने लंबगांव में धरना दिया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, रामपाल नेगी, परविंदर राणा, दुर्गेश उनियाल, मनभावन बगियाल, अनिल राणा, मुकेश राणा, अरविंद रांगड़ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article