फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After a long wait, the district hospital got four doctors

Tehri News: लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल को मिले चार डॉक्टर

Wed, 20 Dec 2023 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
After a long wait, the district hospital got four doctors
डॉक्टरों की तैनाती होने से स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आने की जगी उम्मीद
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद चार नए डॉक्टर मिल गए हैं। नवनियुक्त चारों डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। डॉक्टरों की तैनाती के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आने की उम्मीद है। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, पैथोलॉजिस्ट और सर्जन पद पर स्थायी डॉक्टर नियुक्त हुए हैं।
बीते जून तक जिला अस्पताल बौराड़ी का संचालन पीपीपी मोड पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट कर रहा था। पीपीपी मोड का अनुबंध समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग खुद ही अस्पताल का संचालन कर रहा है। अस्पताल में सबसे बड़ी कमी डॉक्टरों की है। स्थानीय लोगों को छोटी-छोटी बीमारी के उपचार के लिए ऋषिकेश व देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

ऋषिकेश, देहरादून आनेजाने में समय की बरबादी के साथ ही लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी पड़ रहा था। लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। चार माह इंतजार के बाद जिला अस्पताल को चार स्थायी डाॅक्टर मिल गए हैं। सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी नैथानी, ईएनटी डॉ. दीप्ति रानी चौहान, पैथोलॉजिस्ट डॉ. श्रुती सकलानी और सर्जन डॉ. जफीर ने ज्वाइनिंग दे दी है। जनवरी तक अस्पताल में एनेस्थिसिया डॉक्टर की भी नियुक्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed