फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After a long wait, eye surgery resumes at Narendranagar hospital

Tehri News: लंबे इंतजार के बाद नरेंद्रनगर अस्पताल में शुरू हुई आंखों की सर्जरी

Tue, 10 Mar 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
After a long wait, eye surgery resumes at Narendranagar hospital
सर्जरी के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में एक बार फिर आंखों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के कार्यभार संभालने के बाद मरीजों को राहत मिलने लगी है। लंबे समय से आंखों की सर्जरी की सुविधा बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए ऋषिकेश, देहरादून का रुख करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों की मांग और समस्या को देखते हुए सीएमओ डॉ. श्याम विजय सिंह ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्वी जोशी की तैनाती की व्यवस्था की। अस्पताल में कार्यभार संभालने के बाद डॉ. तन्वी जोशी ने तीन मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया। इनमें धुआंधार निवासी 65 वर्षीय सुशीला देवी, गुजराड़ा निवासी 48 वर्षीय सुरेंद्र सिंह और चंबा ब्लॉक के कोट गांव निवासी बैसाखी देवी शामिल हैं। तीनों मरीज लंबे समय से आंखों की समस्या से परेशान थे। इलाज की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद ये मरीज अपनी जांच कराने उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी, जिसके बाद उनकी सफल सर्जरी की गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नेत्र रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को आंखों के इलाज और सर्जरी के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। ऑपरेशन में डॉ. तन्वी जोशी के साथ हाइजीनिस्ट एमके. कुरैशी, अमित कोठारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed