फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Admission process started in Horticulture and Forestry University

औद्यानिकी और वानिकी विवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Wed, 07 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in Horticulture and Forestry University
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि में प्रवेश की राह ताक रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विवि के तीनों परिसरों में सत्र 2021-22 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब अभ्यर्थी 16 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के भरसार परिसर में औद्यानिकी विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध में प्रवेश ले सकते हैं, जबकि रानीचौरी वानिकी परिसर में वानिकी विषय के स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध में और चिरबटिया कृषि महाविद्यालय जो रानीचौरी परिसर में संचालित किया जा रहा है, उसमें स्नातक कृषि विषय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सोमवार से ऑन लाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं विवि के भरसार और रानीचौरी परिसर में वानिकी, फल विज्ञान, औषधीय और सगंध पादप विषयों में पीएचडी कर सकेंगे। इसके लिए विवि ने ऑनलाइन फार्म सहित सभी जानकारी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। ऐसे में अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.uuhf.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश संबंधी आगे की सभी जानकारी ईमेल या मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी। विवि ने ऑनलाइन आवेदन के लिए 16 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

विवि ने सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। वेबसाइट पर सभी जानकारियां अपलोड की गई हैं। इच्छुक छात्र 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. बीपी नौटियाल, कुलसचिव, औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed