फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Adhoiwala, Dehradun emerged as the champion of the football tournament.

Tehri News: फुटबाल टूर्नामेंट का सिरमोर बना अधोईवाला देहरादून

Sat, 24 Jan 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 24 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Adhoiwala, Dehradun emerged as the champion of the football tournament.
सातवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


पौड़ी। सातवीं राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अधोईवाला देहरादून ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। अधोईवाला ने मैच को एकतरफा कर डेसा देहरादून को 3-0 से पराजित किया।



विकासखंड कोट के खेल मैदान में शनिवार को राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अधोईवाला देहरादून व डेसा देहरादून के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अधोईवाला देहरादून ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए डेसा देहरादून पर बढ़त बनाए रखी। अधोईवाला देहरादून की टीम से पहले हाफ में अमन ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे हाफ के शुरूआत में ही बतिशा ने एक और किया। जबकि अंत में मयूर ने टीम के लिए तीसरा गोल कर मैच को एकतरफा कर दिया। मैच के अंत तक डेसा देहरादून जवाबी गाेल नहीं कर पायी।
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र पंचायत स्तरीय के फाइनल मुकाबले में कोटसाड़ा ने कठूड को 3-1 से हराया। अंडर -14 के फाइनल मुकाबले में सेमी की टीम ने यूनाईटेड पौड़ी को 3-1 से हराया। 40 प्लस आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले में चमना ने कठूड को 3-0 से हराया जबकि रस्साकशी में खोला ने कठूड को पराजित। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन कांग्रेस नेता जगदीश चंद्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सितोनस्यूं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष सुनील लिंगवाल, भगवान सिंह, क्षेपं सदस्य अजय कुमार, जितेंद्र सिंह, नंद किशोर, जीवन सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed