फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ABVP celebrated the festival of Rakshabandhan at the protest site itself

Tehri News: एबीवीपी ने धरना स्थल पर ही मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Thu, 31 Aug 2023 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
ABVP celebrated the festival of Rakshabandhan at the protest site itself
रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश देने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं छात्र
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। पिछले नौ दिनों से आंदोलनरत एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने घर से दूर रहकर ही धरना स्थल पर ही रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपने सहपाठियों के हाथों पर राखी बांधी।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल अभाविप से जुड़े छात्र रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश देने सहित नौ सूत्री मांग को लेकर 22 अगस्त से धरने पर बैठे हुए हैं। छात्र विज्ञान संकाय भवन निर्माण करने, स्नातकोत्तर कक्षाओं में पूर्व की भांति पांच प्रतिशत कैंपस वेटेज देने, खेल मैदान के लिए बजट स्वीकृत करने, परिसर में एंबुलेंस की सुविधा प्रदान करने, रीडिंग रूम, जिम का समय परिवर्तन कर रविवार को भी संचालित करने, परिसर में वाई-फाई की सुविधा देने और शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

धरने पर अभाविप के जिला संयोजक गौतम मखलोगा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, प्रदीप सजवाण, सचिन सजवाण, नितेश कोठारी, अंशुल भंडारी व वैभव उनियाल बैठे रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उग्र आंदोलन का लिया संकल्प
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में भी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित छात्रसंघ व विभिन्न छात्र संगठनों ने धरना स्थल पर राखी बांधी। इस दौरान आंदोलित छात्र भावुक नजर आए। बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के बिडला परिसर प्रवेश द्वार पर आंदोलित छात्रसंघ, जय हो छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्रनेता सुधांशू थपलियाल ने कहा कि छात्रहितों की रक्षा के लिए रक्षा बंधन के पर्व पर समस्त आंदोलित छात्रों ने आंदोलन को और उग्र किए जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed