फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Aarohi and Aarambh became winners in ring race

Tehri News: रिंग रेस में आरोही और आरंभ बने विजेता

Tue, 31 Dec 2024 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 31 Dec 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Aarohi and Aarambh became winners in ring race
भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

नई टिहरी। भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में नर्सरी रिंग रेस में आरोही प्रथम और निहारिका द्वितीय रही। एलकेजी रिंग रेस में आरंभ नेगी, आराध्य तथा यूकेजी में आदित्य कठैत और साहिल रावत ने क्रमश: पहले और दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।

भागीरथी विद्या सरोवर स्कूल बौराड़ी के प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल ने बताया कि छोटे बच्चों में खेलकूद की भावना विकसित करने और बड़े बच्चों में खेल की भावना को आगे बढ़ाने लिए विद्यालय की ओर से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नर्सरी रिंग रेस में कृतिका नेगी, एलकेजी के लकी रावत तथा यूकेजी के हार्दिक तीसरे स्थान पर रहे। बैक रेस में आरंभ पुंडीर, कृष, शिवांश रावत, रिंग बॉल रेस में आदित्य थपलियाल, सांद्रा लक्ष्मी बाला, मोहित थपलियाल, स्पून रेस में आयुष, प्रियांशु, अनुदिता, शेक रेस में आदित्य नेगी, अभिज्ञान बिष्ट, दीक्षा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ट्रिपल लेग रेस में शौर्य चौहान, रोहित थपलियाल पहले, अयान राणा, आदित्य दूसरे तथा अंकुश और अंजन तीसरे स्थान पर रहे। बालक-बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में सिद्धार्थ उनियाल, शाद, युगवीर, आयशा, दिव्या, शिवानी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक-बालिक वर्ग में प्रतीक शुक्ला, सार्थक रतूड़ी, अमन पंवार, परिधी चौहान, धानी पंवार, वैष्णवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर बालक-बालिका वर्ग में ईशांत भट्ट, पीयूष रावत, विनायक, मान्यता नेगी, अंशिका भट्ट, गुनगुन तथा 15 सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में अग्रिम चौहान, सार्थक रतूड़ी, आदित्य क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक विनीता बिष्ट, सचिव जोत सिंह बिष्ट, प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट, लक्ष्मी प्रसाद डंगवाल, सरोज बेलवाल, पुष्पा रावत, महावीर सिंह, दिनेश तोपवाल, प्रमोद रावत, नरेंद्र भट्ट, विनीता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed