फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A year later, the sub-district hospital finally got an ophthalmologist.

Tehri News: एक साल बाद उप जिला चिकित्सालय को मिला नेत्र रोग विशेषज्ञ

Sat, 10 Jan 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 10 Jan 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
A year later, the sub-district hospital finally got an ophthalmologist.
नरेंद्रनगर (टिहरी)। करीब एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर को आखिरकार नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्वी जोशी ने चिकित्सालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है जिससे क्षेत्र के नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में पूर्व से कार्यरत नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक एक वर्ष से मातृत्व अवकाश पर थीं। इसके चलते नरेंद्रनगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नेत्र रोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों को आंखों से संबंधित जांच, उपचार और ऑपरेशन के लिए ऋषिकेश या देहरादून के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अब नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्वी जोशी की तैनाती के बाद अब क्षेत्र के लोगों को आंखों से संबंधित इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डॉ. जोशी ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग से संबंधित सामान्य उपचार के साथ आवश्यक ऑपरेशन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed